World Cup 2019 Teams: क्रिकेट का महाकुंभ यानी क्रिकेट वर्ल्ड कप के शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। यह वर्ल्ड कप 12वां वर्ल्ड कप होगा। इस महाकुंभ की शुरुआत 30 मई को लंदन के ओवल मैदान पर होने वाले मुक़ाबले से होगी। इस मुक़ाबले में इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही टीम इंग्लैंड के सामने चोकर्स की लेबल के साथ वर्ल्ड में आने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम होगी।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 10 टीमें भाग लेती नज़र आएगी। इससे पहले के सीजन में टीम की संख्या अधिक होती थी। लेकिन इस बार टॉप 10 टिमें ही सीधे मुख्य ड्रॉ के मुकाबले खेलती नज़र आएगी। इस साल भाग ले रही टीमों में, मेज़बान टीम इंग्लैंड के अलावा, दक्षिण अफ्रीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, बंग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज शामिल है। इस दौरान 10 टीमों के बीच फाइनल समेत कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे।
एक नज़र डालते हैं, इस विश्व कप 2019 में भाग ले रही सभी टीमों के हालिया प्रदर्शन पर। और कौन सी टीम कितनी मज़बूत नज़र आ रही है।
World Cup 2019 Teams: वेल्स के साथ मिल कर इस साल टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही इंग्लैंड टीम इस साल विश्व कप जीतने की सबसे मजबूत दावेदारों में गिनी जा रही है। इयोन मोर्गन की कप्तानी में टीम पिछले कुछ समय से बेहद ही शानदार फॉर्म से गुज़र रही है। टीम के सभी बल्लेबाज लाजवाब फॉर्म से गुज़र रहे हैं। फिलहाल वनडे में विश्व की नंबर 1 टीम इंग्लैंड के पास सबसे मजबूत ओपनर जोड़ी, जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के रूप में है।
दोनो लंबे समय से लाजवाब फॉर्म में हैं। इसने हाल ही में पाकिस्तान का भी सुपरा साफ किया है। इनके अलावा टीम में कप्तान मॉर्गन, जॉय रूट, बेन स्टोक्स और मोइन अली के रूप में भी लाजवाब बल्लेबाज़ मौजूद हैं। टीम इस साल अपने घर में सभी मैच खेलती नज़र आएंगे। ऐसे में अब तक विश्व कप न जितने की कसक इस साल इंग्लैंड ज़रूर पूरी कर सकता है।
World Cup 2019 Teams: दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट की ऐसी टीम में शामिल रही है जो कि हमेशा से सबसे मजबूत दावेदार मानी जाती रही है। टूर्नामेंट के लीग स्टेज में इसका प्रदर्शन भी लाजवाब होता है। लेकिन टीम अब तक कई बार फाइनल में जाते जाते चूक गयी है। फिलहाल चौथे नंबर पर मौजूद साउथ अफ्रीका इस साल भी मज़बूत दावेदार में शामिल है।
World Cup 2019 Teams: अफ्रीका का प्रदर्शन इस साल भी अच्छा रहा है। 2019 में इसने अब तक 10 मैच खेले हैं। इसमें से इसने 8 में जीत दर्ज की है। फॉफ डू प्लेसिस की कप्तानी में उतर रही अफ्रीकी टीम में डेविड मिलर, हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, क्विंटन डी कॉक के रुप में बेहतरीन बल्लेबाज और आईपीएल 12 में जलवा दिखाने वाले कागिसो रबाडा और इमरान ताहिर जैसे गेंदबाज़ भी है। इसके अलावा लूंगी एनगीडी भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। अफ्रीका अब तक 4 बार, 1992, 1999, 2007 और 2015 में सेमीफाइनल तक गयी है। लेकिन हर बार टीम फाइनल में जाने से चुकी गयी थी। अब इसकी कोशिश पहली बार फाइनल में जगह बनाने के होगी।
World Cup 2019 Teams: 1983 और 2011 की विश्व विजेता टीम रही भारत एक बार फिर बड़ी दावेदारों में शामिल है। टीम के पास फिलहाल विश्व की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन के रूप है। इसके अलावा फिलहाल विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज विराट कोहली और सबसे खतरनाक तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम को बाकियों के मुकाबले बीस साबित करती है।
11वीं बार विश्व कप का हिस्सा बनने जा रही भारतीय टीम फिलहाल विश्व की दूसरे नंबर की वनडे टीम है। टीम जिस फॉर्म से गुज़र रही है, उसे देखते हुए टीम फिर से विराट कोहली की कप्तानी कप अपने घर ले सकती है।
विश्व कप में हमेशा से इस टीम का जलवा रहा है। विश्व कप की वर्तमान चैंपियन भी ऑस्ट्रेलिया ही है। ऐसे में इसके सामने कप बचाने की भी चुनौती होगी।
आरोंच फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ और शॉन मार्श के रूप में बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वहीं टीम में पेट कमिन्स, मिशेल स्टार्क और जेसन बेहरन्डोर्फ के रूप के लाजवाब गेंदबाज भी मौजूद हैं। अगर ये खिलाड़ी अपनी लय में रहे तो टीम बखूबी खिताब का बचाव कर सकती है।
केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूज़ीलैंड भी उन टीम में शामिल है जिसमें हमेशा से लाजवाब खिलाड़ी मौजूद रहे हैं।
फिर भी टीम कप को तरसती नज़र आई है। 2015 का विश्व कप इसके लिए लाजवाब गुज़रा था। लेकिन फाइनल में टीम मात खा गई थी। फिलहाल विश्व की तीसरे नंबर की टीम न्यूज़ीलैंड अब एक बार फिर से उस कसक को दूर करना चाहेगी।
फिलहाल छठे नंबर पर मौजूद पाकिस्तान हाल के समय में काफी संघर्ष करती नज़र आई है। टीम बड़े स्कोर के बावजूद पिटती नज़र आई है।
सरफ़राज़ की कप्तानी में खेल रही पाकिस्तान का 2019 वनडे में बेहद ही खराब गुज़रा है। टीम अब तक इस साल 14 में से केवल 2 मैच जीत पाई है। फिर भी टीम को विश्व कप में बेहतर की उम्मीद होगी। टीम इससे पहले इंग्लैंड में ही चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। इससे टीम का मनोबल भी बढ़ा हुआ रहेगा।
बंग्लादेश भले ही विश्व की कमज़ोर टीम में गिनी जाती हो, लेकिन टीम कई बार मज़बूत टीम को हरा कर उसका काम खराब कर चुकी हैं।
5वीं बार विश्व कप का हिस्सा बनने जा रही बंग्लादेश 2015 में पहली बार क्वाटर फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। टीम कस हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। हाल ही में इसने तीन देशों की ट्राई सीरीज़ का फाइनल भी वेस्टइंडीज को हरा कर जीता है। ऐसे में टीम फिर इस साल कुछ बड़ा उलटफेर कर सकती है।
श्रीलंकाई टीम वर्तमान समय में बेहद ही खराब दौर से गुज़र रही है। दिमुथ करुणारत्ने की कप्तानी में उतर रही श्रीलंका के लिए हाल का समय अच्छा नही गुज़र सका है।
फिलहाल टीम वनडे रैंकिंग में 9वें स्थान पर है। 2011 विश्व कप में फाइनल तक का सफर करने वाली इस टीम के लिए टूर्नामेंट में बेहतर करने की बड़ी चुनौती होगी।
सभी तरह की चुनौतियों के बाद भी विश्व क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाने वाले अफगानिस्तान के लिए यह विश्व कप काफी बड़ा मंच होने वाला है।
2015 के बाद दूसरी बार ही अफगानिस्तान इस कुंभ का हिस्सा बनने जा रहा है। राशिद खान, मोहम्मद नबी, अहमद शहजाद और मुजीबुर्रहमान सरीखे खिलाड़ियों की मौजूदगी में टीम फिर धमाका कर सकती है।
1975 और 1979 कि विश्व विजेता रही वेस्टइंडीज उसके बाद से विश्व कप में अच्छा नही कर पाया है। लेकिन टीम के साथ इस बार कमाल का संयोग है
कि टीम भले ही विश्व में 9वें नंबर की टीम हो, लेकिन यही टीम सबसे खतरनाक टीम नज़र आ रही है। इस टीम में क्रिस गेल, आंद्रे रसल, शिमरॉन हेटमायर शरीखे बल्लेबाज हैं जो कि किसी भी पल मैच कस रुख पलट सकते हैं। इस सीजन इन खिलाड़ियों का बल्ला चलता है तो निश्चित ही यह विरोधियों के लिए काफी खतरनाक हो सकते है।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…