Categories: Cricket

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी

ODI में सबसे ज्यादा रन: वनडे क्रिकेट काफी ज्यादा रोमांचक रहता है. 50 ओवर्स के खेल में हर एक बल्लेबाज को अलगअलग परिस्थिति में खेलने का मौका मिलता है. ODI क्रिकेट में कई सारे खिलाड़ियों ने अपनी बैटिंग से अपने देश को मैच में जीत दिलाई है. कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने ODI क्रिकेट में ढेरों रन बनाए हैं.

इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने ODI में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar)

सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज है. उन्होंने अपनी बैटिंग से कई मौकों पर टीम को जीत दिलाई है. सचिन ने 1989 में डेब्यू किया था और वह लगभग 23 सालों तक ODI टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे थे. भारत के लिए इस खिलाड़ी ने कुल 483 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 44.98 की एवरेज से 18426 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 200 रन रहा है और वह ODI में कुल 49 शतक लगा चुके हैं.

कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara)

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन: कुमार संगकारा ने अपने क्रिकेट करियर के अंतिम समय में भी खूब रन बनाए. कुमार को श्रीलंका का लिमिटेड ओवर्स का सबसे बढ़िया बल्लेबाज कहा जा सकता है. उन्होंने रन 2000 में श्रीलंका के लिए डेब्यू किया था और सिर्फ 15 साल के करियर में वह 404 मैच खेल गए. उन्होंने इतने मैचों में 14234 रन बनाए हैं और उनका एवरेज 41.98 का रहा है. वह 25 शतक लगा चुके हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 169 रन का है.

रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting)

ODI में सबसे ज्यादा रन: रिकी को अपनी जबरदस्त कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी के लिए भी जाना जाता है. रिकी ने 1995 में डेब्यू किया था और वह 2012 में रिटायर हो गए थे. रिकी पोंटिंग ने अपने पूरे करियर में कुल 375 मैच खेले हैं जहां उन्होंने 13704 रन बनाए थे. उनका औसत 42.03 का रहा है, वह इस दौरान वह 30 शतक लगा चुके हैं. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का ODI में हाईएस्ट स्कोर 164 रन का रहा है.

यह भी पढ़े: वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya)

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन: सनथ एक जबरदस्त श्रीलंकाई ऑलराउंडर रहे हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए कप्तानी भी की है. सनथ ने 1989 में डेब्यू किया था, वह 445 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान यह श्रीलंकाई दिग्गज लगभग 32 के एवरेज से 13430 रन बना चुका है. जयसूर्या बल्लेबाजी के साथ हर मैच में 6-7 ओवर्स निकलने में भी सक्षम थे. वह अपने पूरे ODI करियर में  28 शतक लगा चुके हैं और इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 189 रन का रहा है.

महेला जयवर्धने (Mahela Jaywardhane)

इस सूची में यह तीसरा श्रीलंकाई नाम है. महेला एक जबरदस्त मिडआर्डर बैट्समेन रहे हैं, उन्होंने कई मौकों पर चेज़ करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई है. महेला ने 1998 में श्रीलंका के लिए डेब्यू किया था. वह अपने देश के लिए 448 मैच खेल चुके हैं, इस दौरान वह 126450 बनाने में सफल रहे हैं. उनका बैटिंग एवरेज 33.37 का है और वह 19 शतक लगा चुके हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 144 रन का रहा है.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago