Categories: Cricket

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा: क्रिकेट में कुल 3 फॉर्मेट है जिसमें T20 और ODI के अलावा टेस्ट क्रिकेट भी शामिल है. टेस्ट मैच इंटरनेशनल क्रिकेट में महत्वपूर्व रोल अदा करता है. टेस्ट से ही एक खिलाड़ी की सही तरह से पहचान हो पाती है. टेस्ट क्रिकेट से टीम और क्रिकेटर्स को अलगअलग परिस्थिति का अनुभव मिलता है और वह खिलाड़ी अपने खेल को सुधार पता है.

टेस्ट क्रिकेट में ढेरों रन बनते हैं क्योंकि यहां खिलाड़ियों के पास एक नहीं बल्कि दो इनिंग्स होती है और इसके साथ ही उसके पास बहुत सारी गेंदे होती है. बहुत से क्रिकेटर्स ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर टेस्ट मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई है.

इसलिए हम बात करने वाले हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में.

खिलाड़ी मैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर
सचिन तेंदुलकर (भारत) 200 329 15921 248*
रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 168 287 13378 257
जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) 166 280 13289 224
राहुल द्रविड़ (भारत) 164 286 13288 270
एलिस्टर कुक (इंग्लैंड) 161 291 12472 294

 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन | Test Cricket me Sabse Zyada Run

सचिन तेंदुलकर (भारत) –

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. इस खिलाड़ी ने अपने देश को बैटिंग के दम पर कई सारे मैचों में जीताया है. सचिन ने 1989 में भारत के लिए डेब्यू किया था. उनके टेस्ट रिकॉर्ड की बात करे तो उन्होंने 53 की औसत से 200 मैचों में 15921 रन बनाए हैं. इस दौरान वह 51 शतक लगा चुके हैं जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा है. उनका हाई स्कोर 248 रन नॉटआउट का रहा है.

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) –

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा: रिकी पोंटिंग को अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों के लिए जाना जाता था. ऑस्ट्रेलिया के लिए रिकी ने 1995 में डेब्यू किया था और वह 2012 तक अपने देश के लिए खेले है. रिकी ने 168 मैचों में 13378 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका एवरेज 51 का रहा है. वह टेस्ट मैचों में 41 सेंचुरी लगाई है और उनका सर्वाधिक स्कोर 257 का रहा है.

यह भी पढ़े: T20 में सबसे ज्यादा रन

जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) –

जैक कैलिस दुनिया के सबसे बड़े ऑल राउंडर रहे हैं उन्होंने लगभग हर फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बढ़िया प्रदर्शन किया है. कैलिस ने साउथ अफ्रीका के लिए 1995 में डेब्यू किया था. वह टेस्ट में 166 मैच खेले जहां वह 55 की एवरेज से 13289 रन बना चुके हैं. वह टेस्ट में साउथ अफ्रीका के लिए 45 शतक लगा चुके हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 224 का रहा है.

राहुल द्रविड़ (भारत) –

सचिन के बाद टेस्ट मैच में राहुल द्रविड़ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने बाले बल्लेबाज है. राहुल ने सन 1996 में डेब्यू किया था और वह 16 सालों तक टीम का हिस्सा रहे थे. राहुल ने भारत के लिए कुल 164 मैचों में 52 की एवरेज से 13288 रन बनाए हैं. वह कैलिस से सिर्फ एक रन पीछे रह गए थे. राहुल ने टेस्ट में कुल 36 शतक लगाई है और उनका सर्वाधिक स्कोर 274 है.

एलिस्टर कुक (इंग्लैंड) –

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा: एलिस्टर कुक इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास से सबसे सफल बल्लेबाज है. बतौर कप्तान भी कुक ने कई मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है. एलिस्टर ने 2006 में डेब्यू किया था और बहुत कम समय में वह टीम अहम हिस्सा बन गए थे. कुक ने कुल 161 मैच खेले हैं जिसमें वह 12472 रन बना चुके हैं. उनका एवरेज 45 का रहा है और उन्होंने 33 शतक लगाई है. कुक का सर्वाधिक स्कोर 294 रन्स का है.

उम्मीद है आपको टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के बारे में जानकारी पसंद आयी होगी

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago