क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 जिसमें एक टीम को बल्लेबाजी करने के लिए सिर्फ 20 ओवर ही मिलते हैं और किसी ने भी पहले यह कल्पना नहीं कि थी की इस फार्मेट में भी कोई बल्लेबाज शतक लगा सकता है, लेकिन ऐसा कई बार होते हुए देखा गया है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसमें तेज गति के रन बनाने का दबाव होना है।
टी20 फार्मेट में जब भी कोई बल्लेबाज मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए उतरता है, तो वह पहली ही गेंद से ही बड़ा शॉट खेलने के लिए देखता है, जिसमें यदि उस खिलाड़ी का दिन हुआ तो वह अपनी टीम के लिए एक बड़ी पारी तेज गति के साथ खेलने में कामयाब होता है। किसी भी बल्लेबाज के लिए टी20 फार्मेट में शतक लगाना बेहद बड़ी बात होती है, क्योंकि उसे तेज गति के साथ रन बनाने के दबाव में यह सब करना होता है, जिसके बाद हम आपको अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – जॉर्ज मुंसे (41 गेंदो में)
स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के बीच में 16 सितंबर 2019 को त्रिकोणीय सीरीज के एक मैच में स्कॉटलैंड की तरफ से खेल रहे ओपनिंग बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे ने नीदरलैंड्स के गेंदबाजो की जमकर खबर लेते हुए सिर्फ 41 गेंदो में शतकीय पारी खेल दी थी। मुंसे ने इस मैच में 56 गेंदो में 127 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 5 चौके और 14 छक्के शामिल थे।
4 – एस. पेरीयालवार (39 गेंदे)
रोमानिया और टर्की के बीच में 29 अगस्त 2019 को रोमानिया कप खेला जा रहा था, जिसमें रोमानिया की तरफ से खेल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज एस. पेरीयालवार ने सिर्फ 39 गेंदो में शतक लगा दिया। पेरीयालवार ने अपनी टीम के लिए इस मैच में 40 गेंदो में 105 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
3 – एस. विक्रमासेकारा (35 गेंदे)
चेज रीपब्लिक और टर्की के बीच में 30 अगस्त 2019 को रोमानिया कप के दौरान मैच खेला गया जिसमें चेज रीपब्लिक की तरफ से खेल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज एस. विक्रमासेकारा ने सिर्फ 35 गेंदो में शतक लगा दिया। एस. विक्रमारेकारा ने इस मैच में अपनी टीम के लिए 36 गेंदो में 104 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 8 चौके और 10 छक्के शामिल थे।
2 – रोहित शर्मा (35 गेंदे)
भारतीय लिमिटेड ओवर्स टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा जो तीनों ही फार्मेट में लंबी पारियां खेलने के लिए पहचाने जाते हैं, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 22 दिसंबर 2017 को इंदौर के स्टेडियम में पारी की शुरुआत करते हुए सिर्फ 35 गेंदो में शतक लगा दिया था। रोहित ने इस मैच में 43 गेंदो में 118 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और 10 छक्के शामिल थे।
1 – डेविड मिलर (35 गेंदे)
साउथ अफ्रीका टीम के लिए मध्यक्रम में खेलने वाले विस्फोटक बायें हाथ के खिलाड़ी डेविड मिलर जो तेजी के साथ रन बनाने के लिए ही पहचाने जाते हैं, उन्होंने 29 अक्टूबर 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ पोचेस्फोट्रम में हुए टी20 मैच में सिर्फ 35 गेंदो में शतकीय पारी खेल दी थी। मिलर ने इस मैच में 36 गेंदो में 101 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल थे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…