Categories: CricketNews

आखिर बीसीसीआई ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस मांग को क्यों खारिज़ कर दिया

BCCI turns down Afghanistan’s request to host APL in India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच में हमेशा रिश्ते काफी बेहतर रहे हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को आगे बढ़ाने में बीसीसीआई ने काफी सहयोग दिया है और अफगान टीम अपनी घरेलू सीरीज़ के टूर्नामेंट भारत में ही देहरादून के मैदान में खेलती है और पिछले साल ही अफगान टीम ने टेस्ट टीम का दर्जा मिलने के बाद अपना पहला टेस्ट भारत के ही खिलाफ बैंगलूरू में ही खेला था।

लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अच्छे रिश्ते होने के बावजूद अफगान बोर्ड की उनकी घरेलू टी20 लीग को भारत में कराने की मांग को खारिज़ कर दिया है, यह पहला ऐसा मौका देखने को मिला है, जब बीसीसीआई ने एसीबी को मना किया है।

image source

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग का पहला सीज़न पिछले साल शारजाह में खेला गया था, जिसमें इस टी 20 लीग में कुल 23 मैच 5 टीमों के बीच में खेले गए थे। राउंड रॉबीन फार्मेट में खेले गए इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ 2 मैच खेलने थे, जिसके बाद टॉप 4 ने सेमीफाइनल में जगह बनायी थी और अंत में मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली बलाख लीजेंड्स ने राशिद खान की काबुल जवान को 4 विकेट से फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

बीसीसीआई की नज़र में सही नहीं – BCCI turns down Afghanistan’s request to host APL in India

आखिर बीसीसीआई ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से इतने अच्छे रिश्ते होने के बावजूद उनकी इस मांग को क्यों ठुकरा दिया जिसके पीछे बीसीसीआई के एक ऑफीशियल ने कहा कि, एसीबी ने हमसे अपनी टी20 लीग को भारत में कराने की इज़ाजत मांगी थी, लेकिन यह हमें ठीक नहीं लगी क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पास पहले से ही अपनी टी20 लीग हैं।

image source

वहीं एसीबी ने टी20 लीग के अलावा बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी और क्रिकेट ऑपरेशन के जनरल मैनेजर सबा करीम से पिछले महिने 16 मई को हुई मीटिंग में एसीबी सीईओ असद्दुल्ला खान ने भारत में अपनी टीम के लिए तीसरे घरेलू मैदान के कहा था, क्योंकि बीसीसीआई ने पहले से ही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को ग्रेटर नोएडा और देहरादून का मैदान दे रखा हैं।

खान ने तीसरे मैदान को मांगने के पीछे जो तर्क दिया उसमें उन्होंने कहा कि, देहरादून में को फाइव स्टार होटल ना होने की वजह टीमों को वहां रूकने में तकलीफ होती हैं, जिस कारण हम लखनऊ में अपने मैच कराने के लिए खुश हैं।

अफगान बोर्ड की इस मांग को बीसीसीआई ने मान लिया साथ ही उनके 10 कोचों को रणज़ी में सपोर्ट स्टॉफ के साथ करने की मांग को भी मंजूरी दे दी जिसको लेकर खान ने कहा कि, यह हमारे कोचों के लिए सीखने का एक शानदार अनुभव होगा।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago