Puneri Paltan Team Season 7: पुणे की घरेलू टीम पुणेरी पलटन की टीम शुरुआती प्रो कबड्डी लीग में बेहद ही खराब रही थी. सीज़न वन और टू दोनों में ही पुणे की टीम क्वॉलीफाई नहीं कर सकी थी. और लगातार दोनों सीज़न अंक तालिका पर आखिरी स्थान पर रही थी. सीज़न तीन और चार मे उन्होंने अपने खेल में थोड़ा सुधार किया और लगातार दोनों बार टॉप-3 हिस्सों का हिस्सा रही. मगर इस टीम का डामाडोल प्रदर्शन चलता रहा और और पाचंवे और छठे सीज़न में फिर यह कुछ कमाल नहीं कर सकी.

मगर इस बार टीम ने एक बहुत ही बड़ा फेरबदल किया है टीम में नहीं कोच में. जी हाँ, इस बार पुणेरी पलटन के कोच के रुप में कार्यरत होंगे अनूप कुमार. पीकेएल में यू-मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स की कप्तानी कर चुके अनूप कुमार ने पिछले साल दिसंबर में ही कबड्डी से संन्यास का ऐलान किया था और इस ऐलान के बाद से ही उन्होंने कोच बनने का फैसला किया.

टीम के पिछले सीज़न के प्रदर्शन की बात करे तो, टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. टीम अपने ग्रुप पर सबसे आखिरी स्थान पर मौजूद थी. टीम पिछले सीज़न के किसी भी डिपार्टमेंट में खरी नहीं उतर सकी थी. पुणेरी पलटन की टीम ने पिछले सीज़न में 22 मैचों में सिर्फ 346 रेड प्वाइंट्स जीते थे. तो वहीं टैकल प्वाइंट्स में सिर्फ 219 टैकल प्वाइंट्स कमाने में सफल हो पाई थी. टीम का मुख्य परेशानियां का कारण एक यह भी है कि, यह टीम मैच में ऑल-आउट भी बहुत बार हो जाती है. यह टीम पिछले सीज़न के 22 मैचों में 29 बार ऑल-आउट हुई है. 

पुणेरी पलटन की टीम, कोच व उनका घरेलू मैदान | Puneri Paltan Team Season 7

पुणेरी पलटन पुणे स्थित टीम है. इस टीम का घरेलू मैदान श्रीशिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स हैं व टीम के मुख्य कोच बहुचर्चित खिलाड़ी अनूप कुमार हैं. इस टीम का स्वामित्व इन्श्योरकट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है. 

टीम- नितिन तोमर, पीओ सुरजीत सिंह, गिरीश मारुति इरनाक, पवन कुमार, कादियान, इमाद सेदाघनिया, हादी ताजिक, अमित कुमार, सतपाल, जाधव बालासाहेब शाहजी, दर्शन कादियान, दीपक यादव, सागर कृष्ण, मंजीत, अमित कुमार, संदीपशुभम शिंदे

संभावित प्लेइंग VII नितिन तोमर, अमित कुमार, संदीप, पीओ सुरजीत सिंह, गिरीश मारुति इरनाक, पवन कुमार और सतपाल

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago