ब्रिटिश मैट विभाग के अनुसार यदि 9 जुलाई को मैनचेस्टर के मौसम की बात की करी जाए लोकल समय के अनुसार सुबह 10 के आसपास तेज़ बारिश के आसार बताए जा रहे हैं और पहला सेमीफाइनल मैच 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, लेकिन बारिश के कारण मैच अधिक प्रभावित होता नहीं दिख रहा क्योंकि आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है और यदि दोनों ही दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाता है, तो भारतीय टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि प्वाइंट्स टेबल पर भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड से उपर है।
लीग स्टेज खत्म होने के बाद भारतीय टीम के जहां 15 अंको के साथ खत्म किया तो वहीं न्यूज़ीलैंड ने चौथे पायदान पर रहते हुए 11 अंको के साथ खत्म किया ऐसा इस कारण हुआ क्योंकि आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी और दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ एजबैस्टन के मैदान पर खेलना है।
भारत विश्वकप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड में नहीं जीती | Ind-NZ Semi-Final Weather Report
अभी तक भारत और न्यूज़ीलैंड वनडे में 106 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें 55 बार भारतीय टीम ने तो 45 बार न्यूज़ीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की है, वहीं एक मैच बराबरी पर छूटने के अलावा 5 मैचो का परिणाम नहीं निकल सका है।
वहीं विश्वकप में दोनों टीमों के रिकॉर्ड के बारे में बात की जाए तो यहां पर न्यूज़ीलैंड का पलड़ा भारी दिख रहा हैं क्योंकि 8 मैचो में से 4 बार कीवी टीम ने तो 3 में ही सिर्फ भारत जीत दर्ज कर सका जबकि 1 मैच बारिश के कारण रद्द रहा है।
जहां न्यूज़ीलैंड ने 1975, 1979, 1992 और 1999 के विश्वकप में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी, तो वहीं भारत ने 1987 में 2 बार और 2003 के विश्वकप में कीवी टीम को मात दी थी, लेकिन इंग्लैंड में हुए विश्वकप के मैचो में भारत एकबार भी न्यूज़ीलैंड को हरा नहीं सकी है।
मंगलवार को दोनों ही टीमों के बीच होने वाला विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मैच जहां भारत के लिए विश्वकप के इतिहास का 7 वां सेमीफाइनल मैच होगा तो वहीं न्यूज़ीलैंड के लिए 8 वां लेकिन कीवी टीम इन 7 बार में से सिर्फ 1 बार ही जीत दर्ज करके फाइनल तक का सफर तय कर पायी है, जबकि भारतीय टीम अपने पिछले 6 सेमीफाइनल मैच में से सिर्फ 3 में जीत दर्ज करके फाइनल तक का सफर तय कर पायी है।
यहां पर देखिए मैच के पूरे दिन के मौसम का हाल:
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…