Categories: CricketNews

रवि शास्त्री को लेकर कुलदीप यादव ने दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमैंट लगातार वनडे और टी20 में सही टीम संयोजन की तलाश में दिखती है, ताकि बेहतर परिणाम हासिल किया जा सके। इसमें टीम मैनेजमैंट को सफलता भी हासिल हुई है, जिसमें मौजूदा समय की सबसे सफल रिस्ट स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की है। लेकिन पिछले काफी समय से यह जोड़ी किसी मैच में एक साथ खेलती हुई नहीं दिखी है।

पिछले साल हुए वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी राउंड रॉबिन मैच के बाद से यह जोड़ी एकसाथ खेलती हुई नहीं दिखी है, जिसको लेकर इंडियन टीम मैनेजमैंट ने अपनी सोच को साफ कर दिया कि वह इन दोनों के साथ किसी एक मैच में खेलने नहीं उतरने वाले हैं। वनडे में जहां टीम मैनेजमैंट की पहली पसंद कुलदीप यादव होते हैं, तो वहीं टी20 क्रिकेट में टीम युजवेंद्र चहल के साथ जाना अधिक बेहतर मानती है।

वहीं इन दोनों ही रिस्ट स्पिनर ने जब साथ में खेला है, तो कुल 34 मैचो में 22.73 के औसत के साथ 65 विकेट हासिल किए है, जिस कारण यह जोड़ी टीम के लिए मैच विनिंग कॉम्बिनेशन की तरह थी। लेकिन एक खराब की वजह से अब कुलदीप और चहल की जोड़ी साथ में खेलती हुए नहीं दिखती है।

जिसके पीछे एक बड़ा कारण रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या का विकल्प मौजूद होना है, जो टीम के लिए बल्लेबाजी, गेंदबाजी में भी पूरी मजबूती दिखाते हुए नजर आते हैं, जिस कारण चहल और कुलदीप में से किसी एक बाहर बैठना पड़ता है।

टी20 वर्ल्डकप में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं

कुलदीप यादव ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी नजर अब टी20 वर्ल्डकप में अपनी जगह को पक्का करने पर टिकी हुई है। कुलदीप ने अपने बयान में कहा कि, मुझे नहीं लगता कि कुछ भी गलत हो रहा है, यह सबकुछ टीम संतुलन पर निर्भर करता है, क्योंकि न्यूजीलैंड में विकेट काफी अलग होते हैं और वहां पर स्पिन गेंदबाजो के लिए किसी तरह की कोई मदद नहीं होती है।

इसके अलावा कुलदीप यादव ने भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को लेकर भी अपने इस बयान में कहा कि, जो भी मैने आज तक टीम के लिए खेला है, उसमें रवि शास्त्री ने हमेशा मेरा साथ दिया है और यह टीम भी हालात को देखकर ही फैसले लेती है।

इस साल श्रीलंंका के खिलाफ जनवरी में हुई टी20 सीरीज के दौरान कुलदीप ने अपना आखिरी टी20 मैच खेला था, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज में कुलदीप को सिर्फ 1 मैच में खेलने का मौका मिला था। अब कुलदीप की नजर आईपीएल में केकेआर के लिए अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टी20 वर्ल्डकप टीम में अपनी जगह को पक्का करने पर होगी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago