CWC 2019: आईसीसी ने भारतीय टीम की जर्सी के कलर को लेकर उठ रहे विवाद पर दी सफाई

Colour Options were given to BCCI

आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम 30 जून को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन के मैदान में मैच खेलने उतरेगी और इस मैच को लेकर ये बात काफी लम्बे समय से ऊठ रही थी, कि भारतीय टीम अपनी पारम्परिक ब्लू जर्सी की जगह दूसरे रंग की जर्सी के साथ खेलने उतर सकती है, जिसमें ऑरेंज कलर हो सकता है और आईसीसी ने भी अपनी तरफ से इस बात की पुष्टी कर दी हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॉउंसिल के नियमों के अनुसार टीम को अपने होम और बाहर के मैचों में अलग-अलग जर्सी को पहनना होगा जिससे टीमों में अंतर किया जा सके मैच के दौरान। भारत के अलावा श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने विश्वकप से पहले ही अपनी होम और अवे जर्सी के बारे में सबको बता दिया था।

Image Source

जबसे इस बात की खबर फैंस को लगी थी, कि भारत इस विश्वकप में ब्लू के अलावा एक और रंग की जर्सी को पहनने वाला है, उसके बाद से अटकलें लगना शुरू हो गयी थी, कि टीम कौन से रंग की जर्सी को पहनने वाली हैं और सोशल मीडिया पर फैंस अपनी राय रखने लगे। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैच खेलने के बाद 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ और उसके बाद 2 जुलाई को बांग्लादेश और 6 जुलाई को आखिरी लीग मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है।

यह भी पढ़ें: विश्वकप 2019: इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ऑरेंज कलर की जर्सी के साथ खेलने उतरेगी भारतीय टीम

बीसीसीआई दिया गया था विकल्प | Colour Options were given to BCCI

कलर को लेकर आईसीसी ने इस बात को लेकर साफ करते हुए एक पत्र लिखते हुए सभी को बताया कि उन्होंने रंग को लेकर बीसीसीआई को विकल्प दिया था, जिसको लेकर अपने पत्र में लिखा कि, हमने बीसीसीआई को कलर का विकल्प चुनने के लिए कहा था, और इसके पीछे हमारा इरादा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में जर्सी के रंगो में अंतर किया जा सके क्योंकि दोनों ही टीमों की जर्सी का रंग एक जैसा है।

भारत के लिए अपनी पुरानी टी20 जर्सी में थोड़ा बदलाव करके इस मैच में अपनी जर्सी का रंग बदलकर उतर रही हैं, जिसमें ऑरेंज़ कलर अधिक था और यह अधिक बदलाव में नहीं आयेगी और एकदम नयी जैसी नहीं लगेगी।

Image Source

सिर्फ मेजबान इंग्लैंड के अलावा पाकिस्तान को अपनी जर्सी का रंग नहीं बदलना था, वहीं ऑस्ट्रेलिया, न्यज़ीलैंड और वेस्टइंडीज़ की जर्सी का कलर यूनिक है जिस कारण उन्हें भी कोई बदलाव नहीं करना था, इसके अलावा बाकी सभी टीमों को अपनी जर्सी का कलर बदलना था।

इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाला मैच इस विश्वकप का सबसे बड़ा मैच होने जा रहा है, क्योंकि मेजबान इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी दोनों ही मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी हो गया और एक मैच में हार इस टीम की पहली बार विश्वकप जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।

वहीं भारत में इस जर्सी के रंग को लेकर राजनीति होनी शुरू हो गयी है, जिसमें विपक्षी पार्टियां इस रंग को लेकर भाजपा पर आरोप लगा रही है, कि वह पूरे देश का भगवाकरण करना चाहती है।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago