टीम मैनेजमेंट इस कारण धवन को फिट होने का दे रही है समय

Dhawan replacement’ BCCI: भारतीय के ओपनिंग बल्लेबाज़ और विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलने वाले शिखर धवन उस मैच में अपने बायें हाथ के अंगूठे को चोटिल कर बैठे। जिसके बाद वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे लेकिन धवन की चोट को देखने के बाद जो खुशी की बात रही वह यह कि ये तीन हफ्तों में लगभग सही हो जायेगी जिस कारण टीम मैनेजमैंट ने उनकी जगह पर किसी विकल्प को लेकर अभी आग्रह नहीं किया है।

image source

टीम इंडिया मीडिया मैनेजर मौलिन पारिख ने ऑफिशियल वाट्सएप्प ग्रुप में जानकारी देते हुए बताया कि, ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन को बीसीसीआई की मेडिकल टीम अपनी देखरेख में ख्याल रख रही है और टीम मैनेजमैंट ने यह फैसला लिया है, कि वह टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

जहां पहले यह खबर थी, कि धवन के बायें हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है, लेकिन स्कैन के बाद यह साफ हुआ कि चोट अंगूठे के पिछले हिस्से में हैं। धवन को यह चोट कुल्टर नाइल की एक बाउंसर गेंद को खेलने के दौरान लगी लेकिन इसके बाद उन्होंने बल्लेबाज़ी जारी रखते हुए शतक लगाया।

Dhawan replacement’ BCCI – इस कारण टीम मैनेजमैंट दे रहा समय

इसके बाद वह फीजियो पैट्रिक फरहाट के साथ लीड्स में एक विशेषज्ञ को दिखाने के लिए गए जिसके बाद 13 जून को होने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ और 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ धवन का बाहर बैठना तय हो गया।

लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को अपना अगला मैच 22 जून को खेलना है और उस समय तक धवन की चोट काफी ठीक हो जायेगी और वह लीग के अंतिम कुछ मैचो में वापसी करते हुए दिख सकते है।

बीसीसीआई ने अपने बयान में धवन की चोट को लेकर कहा कि, अभी हम किसी और को टीम में शामिल नहीं कर रहे हैं, क्योंकि टीम मैनेजमैंट को विश्वास है, कि शिखर एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और उन्हें फिट होने के लिए हमें थोड़ा वक्त देना चाहिए और वह जल्द ही वापसी करेंगे ऐसा सभी को विश्वास है।

image source

वहीं धवन की जगह पर रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर के नाम को लेकर जहां चर्चा काफी तेज़ रही है, तो इसको लेकर भी सीनियर ऑफीशियल ने साफ कर दिया कि अभी ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।

मैनेजमैंट ने किसी भी तरह की रिप्लेसमेंट के लिए नहीं कहा है और मुझे नहीं पता कि यह सारी खबरे कहां से आ रही है, कि पंत टीम के साथ जुड़ने वाले हैं, ये सब मीडिया की फैलाई ख़बरे हैं।

भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को मैच खेलने के बाद अगला मैच 6 दिन के बाद 22 जून को साउथैंप्टन में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना जिससे धवन को 11 दिन कम से कम मिल जायेंगे। वहीं यदि धवन ये मैच भी नहीं खेलते हैं, तो टीम को अगला मैच फिर 6 दिन के बाद वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ 27 जून को मैनचेस्टर में खेलना है जिससे धवन को रिकवर होने के लिए थोड़ा और समय मिल जाएगा।

इसी कारण टीम मैनेजमैंट इन्हीं सारी बातो को ध्यान में रखते हुए धवन को फिट होने का समय दे रही है, जिस कारण वह टीम के लिए लीग के आखिरी 3 मैचो में वापसी करते हुए दिख सकते हैं। जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून, बांग्लादेश के खिलाफ 2 जुलाई और अंतिम मैच श्रीलंका के खिलाफ 6 जुलाई को खेलना है।

आईसीसी विश्वकप में धवन के रिकॉर्ड को देखते हुए भी टीम मैनेजमैंट ऐसा फैसला ले रही है, क्योंकि धवन ने 10 विश्वकप में 53.70 के औसत से 537 रन बनायें हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 94.21 का रहा है।

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी इसी को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि, शिख़र धवन ने दर्द के बावजूद खेलना जारी रखा और यदि उन्हें लगता है, कि वह समय रहते फिट हो जायेंगे तो मैं उसके लिए इंतजार कर सकता हूं।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago