Triple H Biography: पॉल माइकल लीवास्की जिन्हें WWE रिंग के अंदर सभी ट्रिपल एच के नाम से पहचानते हैं। पॉल एक अमेरिकन प्रोफेशनल रेसलर हैं और साल 2013 से वह WWE चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर हैं। ट्रिपल एच ने अपने करियर की शुरूआत साल 1992 में की थी और इसरे बाद वह ऑल टाइम महान रेसलरो में से एक बन गए। ट्रिपल एच ने अपने WWE के करियर में हर एक खिताब को अपने नाम पर किया।
WWE के लाइव इवेंट्स और क्रिएटिव एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट टैंलट बनने के बाद ट्रिपल एच ने यंग रेसलर प्रतिभाओं को मौका देने के लिए एनएक्सटी रेसलिंग यार्ड की शुरूआत करी, जिससे नये रेसलरो को प्रो रेसलिंग में अपना करियर बनाने में मौका मिल सके। ट्रिपल एच एनएक्सटी के फाउंडर और सीनियर प्रोड्यूसर हैं।
अपने करियर के दौरान ट्रिपल एच ने कई चैंपियनशिप को जीता। ट्रिपल एच ने 5 बार इंटरकॉंटिनेंटल चैंपियन, 2 बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन और 14 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा 2 बार रॉयल रम्बल मैच विनर के साथ किंग ऑफ दी रिंग टूर्नामेंट के विनर भी रहे हैं।
ट्रिपल एच ने WWE की चेयरमैन विंसे मैकमोहन की बेटी स्टीफनी मैकमोहन से शादी की जिस कारण उन्हें काफी कम समय में ही लोग पहचानने लगे थे। साल 2019 में ट्रिपल एच को WWE हॉल ऑफ फेम फॉर डी जेनरेशन एक्स में शामिल किया गया।
ट्रिपल एच शुरूआती जीवन | Triple H Early Life
पॉल माइकल लीवास्की का जन्म 27 जुलाई 1969 को न्यू हैम्पशायर के नाशुआ में हुआ था, पॉल बचपन से ही एक रेसलर बनना चाहते थे। साल 1987 में ट्रिपल एच ने नाशुआ साउथ स्कूल से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। 19 साल की उम्र में ट्रिपल एच ने मिस्टर टीनेज न्यू हैम्पशायर 1988 का खिताब जीता और इसके बाद 1992 में किलर कवॉलास्की स्कूल में अपने प्रोफेशनल रेसलिंग की ट्रेनिंग शुरू कर दी।
ट्रिपल एच पर्सनल जीवन | Triple H Personal Life
ट्रिपल एच अपनी पत्नी स्टीफन और तीन बेटियां ओरोरा, मर्फी क्लैरी और वॉगन एलियन के साथ यूएस के वेस्टन कॉनसीकट में रहते हैं। पॉल के पिता का नाम पॉल लीवास्की सीनियर और माता का नाम पैट्रिका लीवास्की है। ट्रिपल एच ने स्टीफन से 25 अक्टूबर 2003 को न्यूयॉर्क के स्लीपी हॉलो में शादी की थी। इससे पहले साल 1996 से लेकर 2003 तक ट्रिपल एच का रिलेशनशिप चेनया के साथ था लेकिन बाद में स्टीफन के करीब आने के बाद यह रिलेशनशिप खत्म हो गया।
ट्रिपल एच प्रोफेशनल लाइफ | Triple H Professional Life
साल 1992 में ट्रिपल एच ने अपने करियर की शुरूआत उस समय की थी, जब उन्होंने किलर क्वॉलस्की स्कूल को ज्वाइन किया था। रिंग में अपना डेब्यू टेरा रयाजिंग के नाम से ट्रिपल एच ने किया था और आईडब्लूएफ हैवीवेट चैंपियनशिप में मैड डॉग रिचर्ड को हराकर जीत हासिल की थी।
इसके बाद 1994 में ट्रिपल एच ने वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग के साथ करार किया और यह वह समय था, जब ट्रिपल एच खुद को रिंग के अंदर एक शानदार रेसलर साबित कर रहे थे। 30 अप्रैल 1995 को ट्रिपल एच ने WWE में अपना डेब्यू किया और इसके बाद 1997 में किंग ऑफ दी रिंग टूर्नामेंट जीतने के साथ वह काफी तेज़ी के साथ फेमस हुए।
इसी समय माइकल्स, हेलमेस्सी, चेन्या और रिक रूड ने डी जेनरेशन को बनाया था। साल 2002 ट्रिपल एच के करियर के सुनहरा समय कहा जा सकता है, जब उन्होंने रेसलमीनिया 18 के रॉयल रम्बल मैच में क्रिस जेरियो को हराकर जीत हासिल करने के साथ WWE अनडिस्पयूटेड चैंपियन बन गए थे।
ट्रिपल एच सम्मान | Triple H Achievements
ट्रिपल एच उपलब्धियां
फिजिकल मापदंड
ट्रिपल एच निजी जानकारी | Triple H Personal Information
एजुकेशन
पसंदीदा सेलिब्रिटी
ट्रिपल एच नेटवर्थ | Triple H Net Worth
ट्रिपल एच की मौजूदा नेटवर्थ के बारे में बात करी जाए तो वह लगभग 40 मिलियन डॉलर के आसपास है।
विवाद
जब ट्रिपल एच ने स्टीफनी मैकमोहन के लिए चेन्या को छोड़ा था, तो उस समय उनकी काफी आलोचना हुई थी। चेन्या को इस घटना के बाद WWE से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, क्योंकि उस समय विंसे मैकमोहन यह नहीं चाहते थे कि कोई उनके परिवार को लेकर कुछ कहे।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…