पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बयान जारी करते हुए भारत पर यह आरोप लगाया है, कि उन्होंने बांग्लादेश के उपर दबाव बनाया कि वह पाकिस्तान का दौरा ना करे जहां पर उन्हें 2 टेस्ट और 3 टी20 मैचो की सीरीज़ जनवरी व फरवरी के महिने में खेलनी हैं। पाकिस्तान अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी को लेकर काफी पुरजोर कोशिश पिछले कुछ सालों से लगातार कर रहा है, लेकिन साल 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद कोई टीम वहां का दौरा करने से मना ही कर रही है।
लेकिन कुछ समय पहले श्रीलंका टीम ने पाकिस्तान में पहले टी20 सीरीज़ और उसके बाद 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेली थी, जिसके खत्म होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भरोसा था, कि दूसरी टीमें भी उनके यहां का दौरा करने के लिए आयेंगे क्योंकि यूनाइटेड अरब अमीरात में टीम के लिए घरेलू सीरीज़ खेलना अधिक फायेदेमंद नहीं दिख रहा था।
वहीं श्रीलंका के दौरे को सफल बनाने के बाद पीसीबी को भरोसा था, कि अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी अपनी टीम उनके यहां अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ के लिए भेजेगा लेकिन बीसीबी ने टी20 सीरीज़ ही सिर्फ पाकिस्तान में खेलने को लेकर अपना भरोसा जताया है, जबकि टेस्ट सीरीज़ कहीं और खेलने को लेकर कहा लेकिन पीसीबी अपने स्टैंड पर कायम है और वह दोनों ही सीरीज़ पाकिस्तान में ही कराना चाहती है।
खिलाड़ियों के परिवार वाले उन्हें पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाने के लिए कह रहे हैं – बीसीबी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसीडेंट नजमल हसन पेपोन ने अपने एक हालिया बयान में कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम के महत्तवपूर्ण खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के दौरे पर जाने से मना कर दिया है। नजमल ने बयान में कहा कि, यदि खिलाड़ी और सपोर्ट स्टॉफ इस दौरे पर नहीं जाना चाहते हैं, तो हम एक मजबूत टीम को नहीं भेज पायेंगे। इसमें से कुछ खिलाड़ियों ने तो टी20 सीरीज़ में भी खेलने से मना किया है, जिसके बाद अब सबकुछ सरकार के आदेश पर निर्भर करता है।
हसन ने अपने बयान में आगे कहा कि, हम सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें हमें एक विभाग से मंजूरी मिल चुकी है और दूसरे को लेकर अभी बाकी चीज़ो पर इंतजार है। हमें सुरक्षा एजेंसी से मंजूरी मिलने के बाद ही इस दौरे पर टीम को भेज पायेंगे नहीं तो हम किसी खिलाड़ी को जोखिम में डालने की कोशिश नहीं करेंगे। कुछ खिलाड़ियों ने पहले ही बता दिया कि वह इस दौरे पर छोटे समय के लिए ही जायेंगे वहीं टीम के साथ मौजूद विदेशी सपोर्ट स्टॉफ ने पहले ही जाने से मना कर दिया है।
वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री जो हमेशा भारत को लेकर अपने गलत बयान के लिए पहचाने जाते हैं, उन्होंने इस दौरे को लेकर अपने बयान में कहा कि, बांग्लादेश ने भारत के दबाव में आने के बाद इस दौरे पर आने से मना कर दिया है।
बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान का आखिरी बार दौरा साल 2003 में टेस्ट सीरीज़ के खेलने के लिए किया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…