Categories: CricketNews

रोहित के साथ चल रही मनमुटाव की खबरो को लेकर कोहली ने दिया बड़ा बयान

Kohli Responds to rift with Rohit: जबसे विश्वकप समाप्त हुआ है, उसके बाद से लगातार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बारे में सोशल मीडिया पर यह खबरे चल रही थी, कि दोनों के बीच एक शीतयुद्ध ड्रेसिंग रूम में चल रहा है और इसमें सबसे बड़ी बात यह थी, कि रोहित शर्मा वनडे में विराट कोहली की कप्तानी के फैसले से बिलकुल भी खुश नहीं थे और इसके बाद ही कप्तान को बदलने को लेकर एक मुहीम से चल पड़ी थी।

रोहित शर्मा खुद को आईपीएल में मुम्बई इंडियंस की कप्तानी करते हुए साबित कर चुके हैं क्योंकि उन्होंने 4 बार टीम को विजेता बनाया हैं और कोई भी दूसरा कप्तान आईपीएल में 3 से अधिक बार ट्राफी नहीं जीत सका है और इसके अलावा पिछले साल रोहित को जब विराट कोहली की अनुपस्थिती में पहले निदाहस ट्राफी और उसके बाद एशिया कप में कप्तानी दी गयी थी, तो टीम ने जीत हासिल की थी।

लेकिन विराट कोहली के कप्तान रहते हुए टीम ने जरूर बड़ी टीमों के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज़ में जीत हासिल की है, लेकिन आईसीसी जैसे बड़े इवेंट में विराट अभी तक एक कप्तान के रूप में खुद को साबित नहीं कर सके है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले गए इस विश्वकप में लीग स्टेज़ तक काफी शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें न्यूज़ीलैंड से हारकर बाहर होना पड़ा वहीं इससे पहले साल 2017 में खेली गयी चैंपियंस ट्राफी में भी टीम को फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और इस कारण कोहली को कप्तानी से हटाने की आवाज़ काफी जोर से हर तरफ उठ रहीं थी।

विराट ने सारी बातों को लेकर दी सफाई | Kohli Responds to rift with Rohit

भारतीय टीम को 3 अगस्त से वेस्टइंडीज़ का दौरा करना है, जहां पर टीम पहले टी20 उसके बाद वनडे और फिर आखिर में 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ खेलेगी, जिसको लेकर दौरे पर रवाना से होने से पहले कोहली ने मुम्बई में हुई प्रेस कांफ्रेंस में इन सारी बातों को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया।

कोहली ने अपने बयान में कहा कि, उनके और रोहित के बीच किसी भी बात को लेकर मनमुटाव नहीं है और जब भी रोहित अच्छा खेलते हैं, तो मैं हमेंशा कहता हूं कि उनको बल्लेबाज़ी करते हुए देखना सबसे शानदार चीज़ है और ड्रेसिंग रूम का माहौल भी काफी अच्छा है।

विराट ने अपने पूरे बयान में आगे कहा कि, यदि मैं किसी को पसंद नहीं करता हूं तो उसको लेकर आप मेरे चेहरे पर साफ तौर पर देख सकते हैं और मैं हमेशा रोहित की तारीफ करता है और मुझे नहीं पता कि ये सारी कहानियां आखिर कहां से चल रही हैं लेकिन यह सारी चीज़े बेहद ही खराब हैं, क्योंकि ड्रेसिंग का रूम का माहौल काफी अच्छा है।

यहां पर देखिए विराट कोहली के उस पूरे बयान कोः

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago