Categories: Cricket

टी-20 वर्ल्ड कप मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 भारतीय खिलाडी

आज के समय मे क्रिकेट का खेल एक अलग स्तर पर काबिज है, जिससे क्रिकेट दुनिया का दुसरा सबसे ज्यादा देखा, खेला और अनुसरण किया जाने वाला खेल है। दिन ब दिन क्रिकेट दर्शको के बिच मे लोकप्रिय हो रहा है और लोगो को अपने तरफ खिंच रहा है। क्रिकेट का खेल जो खिलाडीयो को नयी बुलंदी देता है, नयी पहचान देता है और नया रुतबा भी। भारत देश मे लोग धर्म को सबसे ज्यादा इज्जत देते है और देना भी चाहिए क्योकि यहां लोगो का धर्म ही है क्रिकेट। यहां क्रिकेटर को भगवान का रुप दिया जाता है, लोग खिलाडीयो से इस कदर अपना आदर्श मानते है।

समय बढते के साथ क्रिकेट को पोपुलर बनाने के लिए क्रिकेट मे कई बदलाव किये गये है, क्रिकेट के खेल मे करीब साल 2003 मे पहली बार टी-20 प्रारुप को जोडने के बारे मे सोचा गया था और साल 2005 मे पहली बार टी-20 प्रारुप का अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। टी-20 प्रारुप के आने के बाद से क्रिकेट मे काफी बदलाव आया, टी-20 क्रिकेट को और भी रोमांचित और प्रतिस्पर्धित बनाने के लिए टी-20 वर्ल्ड कप का भी आयोजन किया गया है। क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी-20 क्रिकेट जिसे फटा-फट क्रिकेट भी कहते है शुरु हुआ है,तब से क्रिकेट के खेल मे रोमांच और भी बढ गया है। हर एक छक्के और हर एक विकेट के साथ मैच का रोमांच अपने चरम सीमा पर होता है।

इस आर्टिकल हम आपको 5 ऐसे भारतीय खिलाडीयो के बारे बतायेगें जिन्होने टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बडे प्लेटफार्म पर टी-20 वर्ल्ड कप मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

  1. युवराज सिंह

कमबैक किंग और सिक्सर किंग जैसे नामो से प्रसिध्द भारतीय टीम के सबसे सफल ऑलराउंडर मे से एक युवराज सिंह के टी-20 वर्ल्ड कप कारनामो के बारे मे हम सभी जानते ही होगें। साल 2007, पहली टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेला जा रहा था, इस वर्ल्ड कप को युवराज सिंह के ही वजह से याद किया जाता है। भारतीय बल्लेबाजो मे से एक युवराज सिंह ने भी टी-20 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा 33 छक्के लगाये है।

युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड मे 31 मैच खेले है, जिसमे से 593 रन बनाये है करीब 23.72 के औसत से।

  1. रोहित शर्मा

भारतीय टीम के धाकड ओपनर और भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने के अद्भुत कारनामो के तो हम सभी कायल है। साल 2007, पहली टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेला जा रहा था, इस वर्ल्ड कप मे रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे पदार्पण मे किया था और फिर जैसे रोहित टीम इंडिया के लिए बने थे और टीम इंडिया रोहित का इंतजार कर रही थी। भारतीय बल्लेबाजो मे से एक रोहित शर्मा के द्वारा खेले गये 28 टी-20 वर्ल्ड कप मैचो मे अबतक 24 छक्के लगाये है, जिसमे से 673 रन बनाये है करीब 39.58 के औसत से।

  1. विराट कोहली

इस खिलाडी के नाम से हम सभी वाकिफ है, भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज और उससे भी सफल भारतीय कप्तान है। विराट कोहली दिन ब दिन एक अलग मुकाम को छुते है और आगे बढ जाते है दूसरे मुकाम को हासिल करने के लिए। साल 2012 मे पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाले इस खिलाडी ने भी छक्के लगाने के मामले मे तीसरा स्थान हासिल कर रखा है।

विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप मे अब तक 16 मैच खेले है, जिसमे करीब 86.33 के शानदार औसत से 777 रन बनाये है और 24 छक्के जड चुके है।

  1. महेंद्र सिंह धोनी

अब इस खिलाडी के क्या ही तारीफ करे कोई, जितनी तारीफ करे उतना ही कम है। दुनिया के बेहतरीन फिनिशर और भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानो मे शुमार महेंद्र सिंह धोनी वो नाम है, जिसने भारतीय टीम को छोडते वक्त भी बेहतर हाथो मे सौपा था। कप्तानी एक विरासत कि तरह है और महेंद्र सिंह धोनी ने विरासत का चलन एक बेहतर तरीके से निभाया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 वर्ल्ड कप मे अब तक 33 मैच खेले है या ये कहे कि अबतक महेंद्र सिंह धोनी ने 33 टी-20 वर्ल्ड कप मैच मे कप्तानी किया है और 19 छक्के जड चुके है।

  1. सुरेश रैना

सुरेश रैना वो नाम है जिसने भारत को हर मुशिकल वक्त से निकाला है, सुरेश रैना उस खिलाडी का नाम है जिसने भारत के तरफ से सबसे पहले टी-20 मे शतक जडा था। कुल मिलाकर कहना है तो ये कहेंगे कि धोनी के ध्रुव का इक्का जिसने 2011 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल और सेमिफाइनल मे भारत को जिताने वाले इस खिलाडी ने टी-20 वर्ल्ड कप मे 26 मैच खेले है, जिसमे करीब 25.16 के औसत से 453 रन बनाये है और 12 छक्के भी जडे है।

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago