Categories: CricketNews

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज़ से पहले न्यूज़ीलैंड टीम को लगा बड़ा झटका

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ क्योंकि टीम को 3 मैच की टेस्ट सीरीज़ में सफाये का सामना करना पड़ा तो वहीं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए सीरीज़ के तीसरे टेस्ट में टीम का कप्तानी का जिम्मा संभालने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज़ टॉम लेथम को उस मैच में चोट लग गयी थी, जिस कारण वह अब 1 महिने तक क्रिकेट मैदान से दूर ही रहेंगे।

टॉम लेथम को तीसरे टेस्ट मैच में उस समय कप्तान बनाया गया जब टीम के रेगुलर कप्तान केन विलियमसन बीमार होने के कारण मैच में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे, वहीं टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट भी चोटिल होने की वजह से इस मैच से बाहर हो गए थे। लेथम के लिए बल्ले से यह सीरीज़ उतनी अच्छी नहीं बीती क्योंकि उन्होंने 49 और 50 रनों की पारियां खेलने के अलावा 3 पारियां सिंगल डिजिट पर ही खत्म कर सके।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज़ में नहीं खेल सकेंगे हिस्सा

तीसरे टेस्ट मैच लेथम को उंगली में चोट लग गयी थी, जिसके बाद पूरी रिपोर्ट आने पर यह पता चला कि वह अगले 1 महिने तक नहीं खेल सकेंगे, जिसका सीधा मतलब है, कि भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू टी20 सीरीज़ में टॉम लेथम टीम का हिस्सा नहीं होने वाले हैं, लेकिन 5 फरवरी से हेमिल्टन में शुरु होने वाली 3 मैचो की वनडे सीरीज़ के लिए लेथम वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगे।

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी तरफ से टॉम लेथम को लेकर एक बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी कि, एक्सरे होने के बाद हमें इस बात की पुष्टी हो सकी कि लेथम को पूरी तरह से ठीक होने में 1 महिने का समय लगेगा, जिस कारण वह भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ से पहले पूरी तरह फिट हो सकेंगे।

लेथम अब ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी के साथ उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर चोटिल हुए। लौकी फर्ग्युसन जहां अब फिट हो रहे हैं और नेट्स पर लगातार गेंदबाज़ी करने की कोशिश कर रहे हैं, जिस कारण वह अगले कुछ हफ्तों में पूरी तरह से फिट हो जायेंगे।

वहीं मैट हेनरी को अभी पूरी तरह से फिट होने में एक महिने का समय लगेगा, लेकिन विलियमसन, हेनरी निकोल्स और मिचल सेंटनर जिन्हें बीमारी के कारण बाहर बैठना पड़ा था, वह सभी भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज़ से पहले वापस आ सकते हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago