एक और साल क्रिकेट इतिहास का खत्म हो गया जिसमें शानदार खेल देखने को मिला और साल 2019 में हुए कई रोमांच मैचो ने फैंस को उन्हें बिल्कुल एक समय के लिए रोक सा दिया था, जिसमें कोई भी इस साल हुए आईसीसी वनडे विश्वकप और इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मैच को नहीं भूल सकता है।
वहीं इंटरनेट पर भी फैंस ने इन सभी मैचो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें कई मीम्स को देखकर सभी को मजा भी आया। आईपीएल से लेकर विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैचो को लेकर इन मीम्स ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही रोमांच बनाकर रखा हुआ था। जिसके बाद हम आपको इस साल क्रिकेट में टॉप 10 मीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे अधिक ट्रेंड पर रहीं।
यहां पर देखिए साल 2019 की टॉप 10 क्रिकेट मीम्स को
1 – तारक मेहता का उल्टा चश्मा को इस तरह से जोड़ा गया
विजय शंकर को साल 2019 में हुए आईसीसी वनडे विश्वकप के मैचो के लिए दिनेश कार्तिक उपर तरजीह देते हुए अंतिम एकादश में शामिल किया गया था। जहां पहले लीग मैचो में लोकेश राहुल नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे, उन्हें शिखर धवन के चोटिल होने के बाद पारी की शुरुआत करने का जिम्मा दे दिया गया था और नंबर 4 विजय शंकर को अफगानिस्तान के अलावा वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुए मैच में खेलने का मौका मिला लेकिन वह इसका लाभ नहीं उठा सके।
2 – हम सभी इससे खुद को जोड़ सकते हैं
भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 में अपने शुरुआती 8 मैचो में से 6 में जीत हासिल कर चुके थी, जिसमें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच रद्द रहा था और इंग्लैंड के खिलाफ टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुकी थी, इस कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाले आखिरी लीग मैच का उतना खास असर नहीं पड़ने वाला था, जिसके बाद टीम मैनेजमैंट ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को आराम कराने का फैसला किया। इस मैच के दौरान चहल को बाउंड्री लाइन के पास लेटकर आराम करते हुए देखा गया जो मीम बनने में अधिक देर नहीं लगी।
3 – कौन पाकिस्तान के उस गुस्से वाले फैन को भूल सकता है
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच वर्ल्डकप 2019 में लीग मैच खेला जा रहा था, जिसमें मैच से अधिक एक पाकिस्तानी फैन ने अधिक सुर्खियां बटोरी। इस मैच में आसिफ अली ने बाउंड्री लाइन के पास डेविड वार्नर का एक आसान से कैच छोड़ दिया जिसके बाद उन्हें के करीब में बने स्टैंड में एक पाकिस्तानी फैन बेहद गुस्से में नजर आया लेकिन वह कुछ बोला नहीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह मीम के रुप में छा गये।
4 – मैं करुं तो साला करेक्टर ढीला है
आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लीग मैच के दौरान एक बड़ा विवाद देखने को मिला। महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में ऑउट होने के बाद डग ऑउट से मैदान के अंदर आ गए जिसमें वह अंपायर के द्वारा एक नो बॉल के फैसले को लेकर गुस्से में अंदर आ गए थे। बाद में चेन्नई ने इस मैच में जीत हासिल की लेकिन सोशल मीडिया में धोनी के अंदर आने को लेकर मीम के तौर पर अलग तरह से प्रतिक्रिया देखने को मिली।
5 – लगान का बदला लिया
सभी को आईपीएल के 12 वें सीज़न में रवीचंद्रन अश्विन का जॉस बटलर को मांकड ऑउट करना अच्छे से याद है। इस फैसले को लेकर कई तरह के विवाद भी देखने को मिले थे, जिसमें अश्विन ने सही किया या गलत हर तरफ यही चर्चा देखने को मिल रही थी। लेकिन मीम बनाने वाले लोगों ने एक अलग ही कनेक्शन जोड़ दिया जिसमें उन्होंने लगान फिल्म के एक सीन को याद दिलाते हुए सभी को बताया कि अश्विन ने इसका बदला ले लिया।
6 – कौन इस हालात में तीसरे अंपायर की भूमिका को निभाना चाहेगा
इस मीम का कनेक्शन तीसरे अंपायर के फैसले को लेकर बनाया गया था, जिसमें तीसरे अंपायर से यह पूछा गया था, कि बल्लेबाज़ रन ऑउट है, या नहीं क्योंकि जॉस बटलर साफ तौर पर क्रीज से कुछ दूर लग रहे थे, जिसके बाद तीसरे अंपायर ने उन्हें ऑउट दे दिया और मीम मेकर्स ने इसमें बिल्कुल ही अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया को व्यक्त किया।
7 – इमरान खान की स्पीच को कुछ और ही समझ बैठे सरफराज अहमद
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने साल 2019 के वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले अपनी टीम से बात की थी, जिसमें उन्होंने टीम को कुछ महत्तवपूर्ण सलाह भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान को इस मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, वहीं सरफराज को मैच के दौरान आलस में देखा गया और इस कारण सोशल मीडिया पर उनका बेहद मजाक उड़ाया गया।
8 – विराट कोहली का नोटबुक सेलीब्रेशन टिंडर मीम बन गया
इस साल के आखिर में भारतीय टीम घरेलू जमीन पर वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20 सीरीज़ खेल रही थी, जिसका पहला मैच हैदराबाद के मैदान में खेला जा रहा था, इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली शुरुआती 30 गेंदो में बल्लेबाज़ी करते हुए काफी संघर्ष कर रहे थे, लेकिन केसरिक विलियम्स के ओवर में जब उन्होंने एक के बाद एक छक्का लगाया तो उन्होंने नोटबुक सेलीब्रेशन में अपनी प्रतिक्रिया को व्यक्त किया जिसके बाद मीम मेकर्स के लिया यह टिंडर मीम की तरह बन गया जिसमें विराट सभी को राइट स्वाइप कर रहे हैं।
9 – दिल छोटा ना कर, नेशनल चैंपियन से हारा है, तू
अफगानिस्तान की टीम ने इस साल हुए आईसीसी वर्ल्डकप में भारतीय टीम के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन वह जीत हासिल करने के काफी करीब से चूक गए थे। इस हार के बाद अफगानिस्तान के फैंस काफी निराश हुए थे, लेकिन दंगल फिल्म में के डॉयलाग के जरिए मीम मेकर्स ने अफगानिस्तान टीम की सोशल मीडिया पर तारीफ की थी।
10 – यह साल की सबसे शानदार मीम थी
रिषभ पंत को इस पूरे साल कई बार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा, जिसमें बात चाहे उनकी बल्लेबाज़ी को लेकर हो या फिर उनकी विकेटकीपिंग को लेकर पंत लगातार आलोचको के निशाने पर ही रहे। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैच के दौरान पंत स्टंम्पिंग करने के चक्कर में गेद को विकेट से गुजरने के पहले ही पकड़कर स्टंप कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम के जरिए फैन ने सभी को बताने की कोशिश की गयी कि धोनी से तुलना करने पर क्या होता है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…