CWC 2019 : आखिर शमी की हैट्रिक में धोनी कैसे बन गए सभी के हीरो

Mahi Bhai Said to Bowl a Yorker: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में अपने 5 वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 11 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की। यह मैच जब चल रहा था, तो एक ऐसा समय आया था, कि सभी को लगा कि अफगानिस्तान की टीम विश्वकप में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं क्योंकि पिछले साल एशिया कम के दौरान अफगान टीम ने भारत के खिलाफ मैच को टाई पर समाप्त किया था, जो उनके लिए एक बड़ी जीत के बराबर हैं, लेकिन विश्वकप में ऐसा करने से चूक गए।

Image Source

जहां मैच के बाद भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ और आईसीसी वनडे रैंकिग में नंबर एक गेंदबाज़ के स्थान पर काबिज़ जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया तो वहीं इस विश्वकप में अपना पहला मैच खेल रहे चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह पर शामिल किए गए मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित करते हुए 40 देकर 4 विकेट हासिल किए जिसमें की तीन विकेट शमी ने लगातार लेकर विश्वकप में भारत की तरफ से चेतन शर्मा के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए।

मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेने के बाद कहा कि, मेरा प्लान काफी आसान था और मुझे यार्कर गेंद ही करनी थी, इस स्थिती को देखते हुए। माही भाई ने भी मेरे से यार्कर करने के अलावा कुछ और ट्राई ना करने के लिए था, क्योंकि मेरे पास हैट्रिक लेने का काफी अच्छा मौका था और ऐसे मौके काफी कम मिलते हैं, जिसके बाद मैने वैसा ही किया और इसमें मैं कामयाब रहा।

चेतन शर्मा के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी | Mahi Bhai Said to Bowl a Yorker

शमी ने अफगानिस्तान पारी के आखिरी ओवर में पहले खतरनाक दिख रहे मोहम्मद नबी जो 52 रन बनाकर खेल रहे थे, उन्हें तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच ऑउट करवाया इसके बाद शमी ने अगली 2 गेंदो पर अफताब आलम और मुजीब उर रहमान को बोल्ड करके अपनी हैट्रिक पूरी की।

Image Source

विश्वकप के इतिहास में 32 साल के बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा किया है, इससे पहले 1987 के विश्वकप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ नागपुर में हुए मैच के दौरान चेतन शर्मा ने ऐसा किया था और वह विश्वकप में हैट्रिक लेने पहले गेंदबाज़ भी थे। वहीं शमी विश्वकप में हैट्रिक लेने के मामले में 10 खिलाड़ी हैं, जिसमें श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने 2007 और 2011 के विश्वकप में हैट्रिक लेने का कारनामा कर चुके हैं।

अब भारतीय टीम को अपना अगला मैच 27 जून को वेस्टइंड़ीज़ के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में खेलना हैं, जिसमें टीम की नज़र जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह को और अधिक पक्का करने की तरफ होगी।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago