भारत और वेस्टइंडीज़ की टीम जहां 6 दिसंबर से 3 मैचो की टी20 सीरीज़ में एक-दूसरे के सामने होंगी तो वहीं विराट कोहली ने इस सीरीज़ के शुरु होने से पहले हुई प्रेस कॉंफ्रेंस में अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप को लेकर टीम की तैयारियों पर भी बात की, जिसमें विश्वकप को ध्यान में रखते हुए अभी भारतीय टीम को किन विभागों में अधिक सुधार करने की जरुरत हैं, जिसमें विराट का ध्यान लक्ष्य को सफलतापूर्व डिफेंड करने की रणनीति पर अधिक है।
पिछले कुछ समय से हमने देखा है, कि भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए अधिक मैच जीते हैं, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मैच और उससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज़ में बैंगलुरु के मैदान में टीम लक्ष्य का डिफेंड सफलतापूर्वक नहीं कर सकी थी।
मौजूदा आईसीसी टी20 टीम रैकिंग में भारतीय टीम 5 वें स्थान पर हैं और विश्वकप में खेलने जाने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का ध्यान अधिक से अधिक मैच जीतकर रैकिंग में सुधार के साथ गलतियों को भी कम करने पर होगा।
हमें स्कोर डिफेंड करने पर ध्यान देना होगा
विराट कोहली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने बयान में कहा कि, हमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कम से कम लक्ष्य का भी सफलतापूर्व डिफेंड करने की कोशिश करनी होगी और इन 2 बातों पर हमें अधिक ध्यान देने की जरुरत हैं। टी20 क्रिकेट एक ऐसा फार्मेट हैं, जहां पर टीमें वनडे और टेस्ट से अधिक प्रयोग करती हुई दिखाई देती हैं। आपको युवा खिलाड़ियों को इस फार्मेट में मौका देना होता है और हम इसी कारण पिछली कुछ सीरीज़ से अपनी मजबूत एकादश टी20 फार्मेट में नहीं उतार पा रहे हैं, जिसका असर रैकिंग पर भी पड़ा है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कोहली ने कहा कि, हमारी मानसिकता रैकिंग पर अधिक ध्यान देने की नहीं है, क्योंकि टी20 विश्वकप को देखते हुए हमें अपनी सबसे मजबूत टीम फील्ड पर उतारने को लेकर अधिक ध्यान हैं और हम विश्वकप में अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ ही खेलने उतरेंगे।
कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज़ में आराम लिया था, जिसमें वह अपने परिवार के साथ थोड़ा समय बिताना चाहते थे, लेकिन उसके बाद वह 2 मैच की टेस्ट सीरीज़ के लिए वापस आये और कोलकाता में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में कोहली ने शानदार शतकीय पारी भी खेली थी।
टी20 टीम में अपनी वापसी को लेकर कोहली ने कहा कि, यह मेरी जिम्मेदारी है, कि मध्यक्रम में मैं एंकर बल्लेबाज़ की भूमिका को निभा सकूं क्योंकि किसी एक बल्लेबाज़ को लम्बी पारी खेलनी होगी जो लगातार स्कोरबोर्ड को भी चला सके।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…