India vs West Indies: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज़ में जीत के बाद अब घर पर अगली सीरीज़ वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेलनी हैं, जिसमें टीम को पहले 6 दिसंबर से 3 मैचो की टी20 सीरीज़ खेलेगी जिसका पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
वहीं इसके बाद दोनों ही टीमें 3 मैच की वनडे सीरीज़ भी खेलेंगी जिसकी शुरुआत 15 दिसंबर से चेन्नई के चेपक स्टेडियम में होगी और इस दौरे का आखिरी मैच 22 दिसंबर को कटक के मैदान में खेला जाएगा। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप को लेकर दोनों ही टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है, जिस कारण भारतीय टीम में भी अब बड़े खिलाड़ियों की वापसी टी20 सीरीज़ में हो गयी हैं।
दोनों ही टीमों के बीच में पहला टी20 मैच साल 2009 में खेला गया था, जिसके बाद अब तक भारत और वेस्टइंडीज़ की टीम क्रिकेट के इस सबसे छोटे फार्मेट में 14 बार आपस में खेल चुकी हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 8 मैच में जीत हासिल की है, तो वहीं वेस्टइंडीज़ ने 5 मैच में जबकि 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।
वहीं बात करे वनडे में दोनों ही टीमों के बीच आपस रिकॉर्ड को लेकर बात करे तो पहला वनडे मैच साल 1979 में खेला गया था, जिसके बाद अब तक ये दोनों ही टीमें वनडे में 130 मैचो में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 62 मैच में जीत दर्ज की है, तो वहीं विंडीज़ टीम ने 62 में जबकि 4 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।
यहां पर देखिए दोनों टीमों के बीच में टी20 रिकॉर्ड | India vs West Indies
| मैच खेले गए | 14 |
| भारत जीता | 8 |
| वेस्टइंडीज़ जीता | 5 |
| रद्द | 1 |
| पहला मैच कब खेला गया | 2009 |
| आखिरी मैच कब खेला गया | 2019 |
यहां पर देखिए दोनों ही टीमों के बीच में वनडे रिकॉर्ड | India vs West Indies
| मैच खेले गए | 130 |
| भारत जीता | 62 |
| वेस्टइंडीज़ जीता | 62 |
| टाई | 2 |
| रद्द | 4 |
| पहला मैच कब खेला गया | 1979 |
| आखिरी मैच कब खेला गया | 2019 |
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…