CWC 2019: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के बाद फैंस ने मीम्स के जरिए इस तरह उड़ाया मजाक

Windies vs India – Best Memes

आईसीसी वनडे विश्वकप में अभी तक 34 मैच बीत जाने के बाद प्वाइंट्स टेबल में सिर्फ एक ही टीम ने अपने मैच को नहीं गवाया है और वह टीम विराट कोहली की सेना है, जिसने अपने 6 वें लीग मैच में भी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 125 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए जहां विंडीज़ टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया तो वहीं अपनी जगह को पक्का करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ चुके हैं। अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बाद वेस्टइंडीज़ तीसरी टीम बन गयी जो जिसका विश्वकप का सफर ग्रुप स्टेज़ मैचो के बाद खत्म हो जाएगा।

भारतीय टीम ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का फैसला करते हुए 50 ओवरो में 268 का स्कोर ही बना सकी। केमार रोच ने भारतीय टीम को पहला झटका देते हुए रोहित शर्मा का बड़ा विकेट जल्दी ही झटक लिया इसके बाद लोकेश राहुल जिन्हें इस मैच में भी अच्छी शुरूआत मिली थी, लेकिन जेशन होल्डर की शानदार गेंद ने राहुल को 48 के निज़ी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी।

इसके बाद विराट कोहली का साथ देने के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाज़ के लिए उतरे विजय शंकर भी अधिक कुछ नहीं कर सके और रोच का शिकार बन गए वहीं केदार जाधव को भी रोच ने अपना तीसरा शिकार बनाकर भारतीय टीम के मध्यक्रम को फिर से दबाव में ला दिया।

Image Source

वहीं दूसरे छोर पर बल्लेबाज़ी कर रहे कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20000 रन पूरे कर लिए लेकिन 72 रनों बनाने के बाद होल्डर की गेंद पर विराट अपना विकेट गवां बैठे। कोहली के ऑउट होने के बाद धोनी और हार्दिक ने 6 वें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी करके टीम को एक लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया, जहां हार्दिक ने 46 रन बनाये तो वहीं धोनी ने 56 रनों की नाबाद पारी खेली।

यह भी पढ़ें: CWC 2019: आईसीसी ने भारतीय टीम की जर्सी के कलर को लेकर उठ रहे विवाद पर दी सफाई

विंडीज़ टीम शुरू से लडखडाई

इस स्कोर का पीछा करना विंडीज़ टीम के लिए आसान काम नहीं था और टीम को उम्मीद थी, कि शुरूआत अच्छी मिलेगी लेकिन मोहम्मद शमी ने पहले क्रिस गेल और उसके बाद साई होप का बड़ा विकेटे निकालकर विंडीज़ को शुरू से ही दबाव में ला दिया। इसके बाद सुनील अम्ब्रीस ने निकोल्स पूरन के साथ मिलकर पारी को संभालने का काम जरूर किया लेकिन कुलदीप यादव ने पूरन को 28 के निज़ी स्कोर पर ऑउट करके इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया।

पूरन के ऑउट होने के बाद विंडीज़ टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गयी और 35 वें ओवर में पूरी टीम 143 रन बनाकर सिमट गयी। शमी ने इस विश्वकप के अपने दूसरे मैच में भी 4 विकेट झटक कर भुवनेश्वर कुमार की कमी को नहीं खलने दिया।

Windies vs India – Best Memes from the Match

यहां पर देखिए मैच के बाद किस तरह से सोशल मीडिया पर फैंस ने मीम्स के जरिए अपनी खुशी को जाहिर कियाः

 

यह भी पढ़ें: CWC 2019 : ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद इंग्लैंड टीम का सोशल मीडिया पर फैंस ने इस तरह से उड़ाया मज़ाक

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago